22 जुलाई से मॉनसून सत्र की शुरुआत, हंगामेदार होने की संभावना, सरकार ने कसी कमर

पटना : बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र की आगाज कल यानी 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह मॉनसून सत्र छोटा लेकिन हंगामेदार ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों को लेकर बिहार सरकार को घेर सकती है। इसके लिए सरकार पूरी तरह से कमर कस चुकी है। सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा।

आपको बता दें कि मॉनसून सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में कुल पांच बैठक बुलाई गई है। वहीं पहले दिन अनुपूरक बजट पेश होंगे। इसके साथ ही साथ सप्लीमेंट्री बजट पर भी चर्चा होगी। बताते चलें कि विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकती है। बिहार में बढ़ते अपराध के साथ-साथ पुल और पुलिया को लेकर भी विपक्ष सवाल उठा सकता है। वहीं नीट पेपर लीक को लेकर कानून भी लाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े : मॉनसून सत्र की कल से शुरुआत, मंत्री नीरज ने कहा- विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, केवल हंगामा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...