Commercial Advertisment

अब सुल्तानगंज और देवघर में रुकेगी नई रांची-भागलपुर ट्रेन

रांची: सावन को देखते हुए अब रेलवे यात्रियों और कांवरियों की सुविधा के लिए रांची-भागलपुर नई ट्रेन को सुल्तानगंज और देवघर स्टेशन पर ठहराव मिलेगा। रविवार से ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है। पहले इन दोनों स्टेशनों को शामिल नहीं किया गया था। इसकी सुविधा होने से अब यात्रियों को बाबाधाम दर्शन में सहूलियत होगी।

साथ ही यात्री अधिक संख्या में टिकट कटा सकेंगे। 08645 रांची भागलपुर (वाया सुल्तानगंज) द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एवं ट्रेन संख्या 08610 भागलपुर रांची (वाया देवघर ) द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। 08645 रांची भागलपुर (वाया सुल्तानगंज) द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सावन के महीने में यात्रा 21 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को रांची से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन रांची स्टेशन से मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग, तिलैया, कोडरमा, गया, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी। ट्रेन का रांची प्रस्थान 21:35 बजे, सुल्तानगंज आगमन 09:47 बजे प्रस्थान 09:52 बजे एवं भागलपुर आगमन 10:50 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08610 भागलपुर – रांची (वाया देवघर) द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी। ट्रेन देवघर, जसीडीह, मधुपुर, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना होते हुए रांची जाएगी। ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान 12:20 बजे, देवघर आगमन 15:10 बजे प्रस्थान 15:15 बजे एवं रांची आगमन 03:00 बजे होगा। इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 12 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच, कुल 22 कोच होंगे।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...