भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए दीपक प्रकाश

गिरिडीहः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश सिहोडीह के सिद्धविनायक धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए.

मौके पर कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ के कारण कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. महिला मोर्चा के नेताओं को मौका तक नहीं मिल पाया. इस अफरा-तफरी के बीच ही बगोदर से आए कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया.

दरअसल कार्यक्रम स्थल पर सभी नेताओं का स्वागत अंगवस्त्रम और माला पहनाकर किया जा रहा था. लेकिन, इस स्वागत के लिए बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो का नाम की घोषणा नहीं किए जाने से बागोदर से आए कार्यकर्ता नाराज हो गए. आक्रोशित समर्थकों ने हंगामें की शुरुआत कर दी. इसके कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया. काफी मशक्त के बाद कार्यकर्ताओं को मना कर कार्यक्रम की शुरुआत की जा सकी.

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री  प्रदीप वर्मा, युवा  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित तिवारी, मांडू विधायक जयप्रकाश पटेल, पूर्व सांसद रविन्द्र  राय, रविंद्र पांडेय और गिरिडीह के जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद,जिलाअधयक्ष महादेव दुबे, महामंत्री सुभाष सिन्हा भी मौजूद रहें.

फरियादी बन कर आए भाजपा कार्यकर्ता को विधायक पूर्णिमा सिंह के बॉडीगार्ड ने की धुलाई

 Jharkhand High Court:बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय लड़की की...

 बोकारो से वर्ष 2020 में लापता हुई 14 वर्षीय लड़की के मामले की अब CBI जांच करेगी। राज्य सरकार और सीबीआई ने हाईकोर्ट में...

 Jharkhand Rain Alert: रांची में रविवार को छाए रहेंगे बादल, 6...

 झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण बारिश का दौर जारी रहेगा। रांची समेत कई जिलों में वज्रपात और...

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...