शराब के संदेह वाहन की जांच करने पर थाने में तोड़-फोड़

कटिहारः शराब के सन्देह में वाहन की जांच करने पर हसरतगंज, थाने को असामाजिक तत्वों ने घेरा और तोड़-फोड़ की घटना को अंजाम दिया.

बताया जा रहा है कि हसरतगंज, थाने की पुलिस शराब के संदेह के आधार पर वाहनों की जांच कर रही थी. इसी  बीच संदेह के आधार पर एक वाहन को रोका गया. वाहन रोके जाने से नाराज वाहन मालिक और पुलिस में तू-तू मैं-मैं हो गई, बात इतनी बढ़ गई कि वाहन मालिक ने अपने समर्थकों के साथ थाने का घेराव कर तोड़-फोड़ की घटना को अंजाम दिया.

जबकि, इस मामले में वाहन मालिक का कहना है कि उनकी गाड़ी से कोल्ड ड्रिंक्स ढोया जा रहा था, पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर वाहन चालक के साथ बदतमीजी की. इसी बीच असामाजिक तत्वों ने थाने का घेराव कर तोड़ फोड़ की घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने इस मामले में  9 नामजद सहित 60 से 70 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर किया है.

पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

 Jharkhand High Court:बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय लड़की की...

 बोकारो से वर्ष 2020 में लापता हुई 14 वर्षीय लड़की के मामले की अब CBI जांच करेगी। राज्य सरकार और सीबीआई ने हाईकोर्ट में...

 Jharkhand Rain Alert: रांची में रविवार को छाए रहेंगे बादल, 6...

 झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण बारिश का दौर जारी रहेगा। रांची समेत कई जिलों में वज्रपात और...

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...