सावन की पहली सोमवारी को गंगा स्नान करने आई 4 किशोरी डूबी, 3 को बचाया, एक की खोज जारी

पटना सिटी : पटना जिले के फतुहा प्रखंड के कटैया गंगा घाट पर सावन की पहली सोमवारी को गंगा स्नान के दौरान चार लड़कियां गंगा में डूब गई। जबकि तीन को बचा लिया गया। एक किशोरी की खोजवीन अभी जारी है। घटना के बाद गंगा तट पर अफरा तफरी मच गई। तीन किशोरी को उसके बाल और कपड़े के सहारे स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया। सभी फतुहा प्रखंड के बांकीपुर गोरख मोहल्ले निवासी है।

घटना के सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों के चित्कार से पूरा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। डूबने से बचाए गए तीनों किशोरी सीमा, गुड़िया और दुर्गा अपने बहन किशू कुमारी के डूबने से काफी हताशा थी। डूबे हुए किशोरी फतुहा थाना क्षेत्र के गंज पर बांकीपुर गोरख निवासी संजीत साहू की 16 वर्षीय पुत्री किशु कुमारी है।

घटना सोमवार की सुबह 6:30 बजे की बताई जाती है। जब बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु सोमवार को कटैया गंगा घाट पहुंचे। बताया जाता है कि चारों किशोरी एक साथ हाथ पकड़ कर स्नान कर रहे थे इसी दौरान तेज धारा के कारण अचानक चारों पानी में बहने लगी। बहता देख वहां के स्थानीय लोगों ने किसी को बाल तो किसी के कपड़े पकड़कर तो बचा लिया लेकिन एक किशोरी को नहीं बचा सके। जिससे एक किशोरी गंगा में डूब गई। जिसका अभी तक कुछ पता नही चल सका है। गंगा स्नान गंगा स्नान गंगा स्नान गंगा स्नान

गंगा स्नान – 

परिजनों ने बताया कि किसी को तैरना नहीं आता था इस कारण चारों किशोरी पानी में डूबने लगे। यह दृश्य देख घाट पर स्थानीय लोगों ने किशोरी को डूबने से बचाव का शोर मचाया। किशोरी को गंगा में डूबना सावन का पवित्र महीना में पहली सोमवारी का उत्साह गांव में फीका पड़ गया।

घटना की खबर मिलते ही थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज दल बल के साथ पहुंचकर सहयोग में जुटे। मौके पर एसडीआरएफ को बुलाया गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने डूबी किशोरी को खोजने में जुट चुकी है।

यह भी पढ़े : भागलपुर में बड़ा हादसा, नवगछिया में 10 लोग गंगा की धारा में बहे, 4 की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img