विभिन्न मांगों को लेकर Nawada में भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

नवादा: बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने समेत कई मांगों को लेकर भाकपा माले ने नवादा में समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव भोला राम ने कहा कि राज्य की सरकार गरीबों के कब्जे वाली सरकारी जमीन से बेदखल करना चाहती है। सरकार भूमाफियाओं को जमीन हड़पने की खुल छूट दे रही है। राज्य में अपराध भी चरम पर है। इन सब बातों के विरोध में भाकपा माले विरोध प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार बढ़ रहे अपराध पर रोक लगे, रैयती, वन भूमि और राज्य सरकार की जमीन पर बेस गरीबों को परचा दे, पर्चेवाली जमीनों पर दखल कब्ज़ा करवाए, वासहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन उपलब्ध करवाए, जनवितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए, मनरेगा में 200 दिन काम और 600 रुपया मजदूरी दे, गरीबों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दे, नल जल योजना से सभी गरीबों को पानी मुहैया कराई जाए, गरीबों को पक्का मकान दिया जाए, विधवा, विकलांग व वृद्धों को 4000 रुपया पेंशन दे इत्यादि हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Nawada में जमीनी विवाद में पुजारी परिवार की पिटाई, पुलिस जुटी जांच में

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Nawada Nawada

Nawada

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...