Advertisment

शकील अहमद ने कहा- यह NDA गठबंधन नहीं अंडा गठबंधन

पटना : बिहार में बढ़ते अपराध विशेष राज्य पर बोले जा रहे हैं लगातार झूठ, अग्निवीर, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दा के विरोध में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस आज विधानसभा घेराव करने जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। शकील अहमद ने कहा कि केंद्रीय आम बजट के नाम पर बिहार के जनता, किसानों और महिलाओं को ठगा गया है। यह एनडीए गठबंधन नहीं अंडा गठबंधन है।

शकील अहमद खाने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ बोलने का रिकॉर्ड कायम किया है। शकील ने कहा कि बिहार में पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाना था और एक ईंट तक भी केंद्र सरकार ने नहीं बनवाया। 2015 में दिए गए पैकेज का काम आज तक पूरा नहीं किया गया। केंद्रीय बजट के नाम पर बिहार को झुनझुना थमाया गया है।

यह भी पढ़े : कॉरपोरेट आधारित बजट में बिहार के साथ छलावा – अखिलेश सिंह

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

AHA Fashion Store Ranchi: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर!...

AHA Fashion Store Ranchi: शहर के मोरहाबादी अंतु चौक में AHA Fashion Store का भव्य उद्घाटन किया गया। रांची की मेयर रोशनी खलखो ने...

JioBlackRock Mutual Fund: 17 अगस्त से Regular Plan शुरू, निवेशकों को...

JioBlackRock Mutual Fund: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और ब्लैकरॉक की 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने म्यूचुअल फंड निवेश को...

Jio Prime: ₹300 में एक साल तक रिचार्ज की कीमत लॉक,...

Jio Prime, मुंबई: मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में बदलाव की चिंता कर रहे जियो ग्राहकों के लिए कंपनी ने Jio Prime नाम से एक...