पटना : इंडिया गठबंधन के वर्चुअल बैठक को लेकर बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें फिजाओं में तैरती है। कब बैठक होनी है यह अभी तय नहीं है। बैठक को लेकर जो जानकारी होगी सभी से बात किया जाएगा।
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के बड़े नेताओं की बिहार में 10 बड़ी रैली करने के निर्णय पर शकील अहमद खान ने कहा कि किसी तरह की रैली कोई कर ले कोई फायदा नहीं होने वाला है। कांग्रेस की महाराष्ट्र में रैली सफल हुई थी और कांग्रेस का वोट भी बढ़ा था। वहीं बीजेपी रैली से किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नीतीश कुमार और लालू यादव को वहां जाने के निमंत्रण वाले सवाल पर शकील अहमद ने कहा कि ये इन नेताओं का अपना मामला है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट

















