सड़क किनारे बने मकान का दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला में रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। पोकलेन के द्वारा ओवर ब्रिज के पिलर के लिए मिट्टी निकाला जा रहा था। उसी क्रम में पोकलेन की ठोकर से घर का दीवार गिर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त घर मे आठ लोग मैजूद थे। आनन-फानन में सभी लोगों को घर से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के क्रम में एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

दरअसल, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंगवा गुमटी नंबर-28 पर रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। उसी क्रम में मंगलवार की देर रात पोकलेन का पिछला हिस्सा सड़क से सटे एक मकान से टकरा गया। जिससे मकान का दीवार गिर गया। दीवार गिरने से एक ही परिवार के आठ लोग दीवार के नीचे दब गए। घटना के बाद सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान सीताराम महतो की बेटी दीपांशु की रूप में हुई है। जिसका उम्र एक वर्ष बताया जा रहा है।

वही विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि आज सुबह हमलोगों को जानकारी मिली कि कंगवा गुमटी के पास मंगलवार की देर रात दीवार गिर गया था। उसी क्रम में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं उन्होंने कहा कि इस घटना में दो और लोग घायल है। जिनको हल्की चोट है। उन्होंने कहा की कंगवा गुमटी पर आरोपी का निर्माण चल रहा है। उसी क्रम में पोकलेन से मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था। उसी क्रम में यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़े : बदमाशों ने आयकर चौराहा पर 2 युवक को सरेआम चाकू से किया घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...