इस विद्यालय में पढ़ने से डर लगता है साहेब….

चतरा : टंडवा प्रखंड के मारंगलोईया मध्य विद्यालय के बच्चे डर के साये में पढ़ने को मजबूर है. दरअसल इस विद्यालय मे 150 बच्चों पर 2 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. विद्यालय का भवन बाहर से देखने पर बिल्कुल नए जैसा लगता है, लेकिन अंदर जाकर देखने पर इसकी असली हालात का पता चलता है. दरअसल दो दशकों पूर्व बना स्कूल का यह भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है. जो कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है.

chatra 4 22Scope News

बच्चों का कहना हैं कि कई बार विद्यालय के जर्जर भवन का छत टूटकर भवन के भीतर पढ़ रहे बच्चों पर गिर जाता है जिसके कारण कई बच्चे घायल भी हो चुके हैं. शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय के इस जर्जर भवन की शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन अधिकारियों ने अबतक कोई कार्रवाई नही की. जिसके कारण स्कूल का हालात ज्यो का त्यों बना है.

chatra 3 22Scope News

वही अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डरने लगे हैं. वहीं इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास ने बताया कि मामले की जांच कराकर जल्द ही विद्यालय के हालातों को सुधारने का प्रयास किया जाएगा.

रिपोर्ट : सोनु कुमार

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...