Bokaro: मध्य विद्यालय को उर्दू स्कूल बना देने लगे शुक्रवार को छुट्टी

बोकारो : जिला मुख्यालय से सटे विस्थापित क्षेत्र मध्य विद्यालय अगरडीह को उर्दू स्कूल बना दिया गया.

अब यह स्कूल रविवार को खुलता है और शुक्रवार को बंद रहता है.

जबकि शिक्षा विभाग की सूची में यह विद्यालय उर्दू विद्यालय के रूप में नामित नहीं है.

school1 22Scope News

अल्पसंख्यक बाहुल्य गांव में है ये स्कूल

बता दें कि यह विद्यालय वर्ष 1988 से उर्दू विद्यालय के रूप में संचालित हो रहा है.

पहले अगरडीह का यह प्राथमिक विद्यालय हुआ करता था.

जबकि वर्ष 2004 में इसे उत्क्रमित करते हुए मध्य विद्यालय बना दिया गया.

यह विद्यालय अल्पसंख्यक बाहुल्य गांव में होने की वजह से स्थापना काल से ही यहां शुक्रवार को छुट्टी रहती है.

इस विद्यालय में हिंदू छात्रों की संख्या 10 से 12 है. जबकि मुस्लिम छात्रों की संख्या यहां अधिक है. इस विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद हसीबुल रहमान ने बताया कि इनकी पदस्थापना स्थापना काल से ही है. जब इनको यहां पदस्थापित किया गया था, उस वक्त भी प्राथमिक विद्यालय अगरडीह उर्दू के नाम से ही पदस्थापित किया गया था.

school12 22Scope News

सूची में उर्दू स्कूल का नाम शामिल नहीं

उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा एक पत्र भेजा गया था जिसमें यह विद्यालय उर्दू की सूची में शामिल नहीं है. विभाग की ओर से उर्दू होने का प्रमाण मांगा गया है तो कई प्रमाण विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है. उनका कहना है कि अगर विभाग शुक्रवार को खोलने और रविवार को बंद करने का आदेश देती है तो हम इस पर आदेश का पालन करेंगे. उन्होंने बताया कि विद्यालय में मुस्लिम छात्रों की संख्या अधिक है.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...