पति ने पत्नी से मांगी शराब पत्नी ने किया टालमटोल तो पति ने दे दी जान

रांची: पति ने पत्नी से पीने के लिए शराब  मांगा लेकिन जब पत्नी ने नहीं दिया शराब तो पति ने आनी जान दे दी। मामला सदर थाना क्षेत्र स्थित चुन्ना भट्टा का है।

संजय सिंह ने मंगलवार की रात घर के छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि संजय रात में खाना खाने के बाद सोने चला गया। कुछ देर बाद अपनी पत्नी उषा को कमरे में बुलाया और कहा कि उसे शराब चाहिए। पत्नी ने कहा कि घर में शराब नहीं है। इतनी रात को कौन शराब देगा। पत्नी ने शराब देने के के नाम पर टालमटोल किया।

संजय सिंह को सोने के लिए बोलकर दूसरे कमरे में चली गई। सुबह उषा उठी तो देखा कि छत पर संजय सिंह फांसी के फंदे से लटक रहा है। छत पर बैटरी रखने वाला लोहा का स्टैंड लगाया गया था। उसी स्टैंड के सहारे संजय सिंह ने कपड़े के जरिए फांसी लगा ली। घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और उषा से पूछताछ की तो उसने बताया कि संजय सिंह काफी अधिक शराब पीता था। उसकी 70 प्रतिशत किडनी खराब हो चुकी थी। इलाज चल रहा था। वह बहुत दवा खाता था, फिर भी वह अक्सर शराब पीने की बात बोलता था।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...