शराब के नशे में धुत पति ने गर्भवती पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Bokaro: जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहा शराब के नशे में धुत पति ने अपनी गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी पति अक्षय चक्रवर्ती, जो मोहाल गांव का निवासी है, शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी मोनिका कुमारी (दो माह की गर्भवती) पर हमला कर दिया। घटना में मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

शराब की नशे में रोज करता था मारपीटः

परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही अक्षय चक्रवर्ती लगातार शराब पीने का आदी हो गया था। नशे की हालत में वह अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। बीते रात भी उसने इसी नशे की हालत में मोनिका पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांचः

घटना की सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जख्मी मोनिका कुमारी बोल नहीं पाती है। इसलिए उसने पूरी घटना लिखकर पुलिस को बताई। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। घटना के बाद मोनिका के मायके वालों में आक्रोश है। वे आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...