विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बांका : शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तरह-तरह के तरीका अपनाकर शराब का कारोबार करते हैं। वहीं बांका पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर चांदन थाना अध्यक्ष विष्णुदेव कुमार के नेतृत्व में लगातार शराब तस्करों के खिलाफ वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 जुलाई की रात करीब साढ़े 10 बजे कटोरिया चांदन मुख्य मार्ग के जुगड़ी मोड़ के समीप बोल बम कांवरिया वाहनों को सुरक्षा अभियान में शामिल चांदन थाना के एएसआई नागेंद्र चौधरी व पुलिस बल ने देवघर कि ओर से आ रही एक सफेद रंग के बोलेरो वाहन को शक के आधार पर जांच के लिए रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में बेलोरो वाहन के पिछ्ले सीट के नीचे बना विशेष तहखाने से 119.6 सौ लीटर किंगफिशर बियर 160 बोतल, इंपीरियल ब्लू कंपनी के 750 एमएल की 24 बोतल एवं 180 एमएल की 120 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। साथ ही शराब में प्रयुक्त किए गए बीआर 33 एम 2908 रजिस्ट्रेशन नंबर बोलेरो वाहन को जब्त कर शराब तस्करी में शामिल बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान समस्तीपुर जिला के लड़झा घाट थाना अंतर्गत छेछनी गांव निवासी स्वर्गीय नागेश्वर राव का पुत्र राम बाबू राव के रूप में कि गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि जब्त वाहन व शराब के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार चालक सह शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...