Advertisment

DM जिला के अधिकारियों के साथ पहुंचे प्रखंड मुख्यालय, मचा हड़कंप

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के ठकराहा प्रखंड मुख्यालय गुरुवार को जिला मुख्यालय के रुप में तब्दील रहा। DM दिनेश कुमार राय सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों संग ठकरहा प्रखंड मुख्यालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे पहुंचे और अधिकारियों को उनसे संबंधित विभागों में जांच करने का निर्देश दिया। एक साथ सभी विभागों में अधिकारियों की जांच से दिनभर हड़कंप मचा रहा है।

प्रखंड अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, जविप्र, कृषि, बिजली, पीएईडी, जलसंसाधन, लोक निर्माण व ग्रामीण कार्य विभाग, राजस्व, विकास व लोक कल्याणकारी योजनाओं सहीत विभिन्न विभागों में विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों ने गहनता से जांच किया। जिला प्रशासन का नजारा ठकरहा में पहली बार दिखा है। लोगों ने कहा डीएम के अभियान के रुप में जांच से जनमानस की कल्पना पूरी हो रही है। इस जांच को एक ऐतिहासिक जांच के रुप में लोगों ने देखा।

लोगों ने कहा कि सुधार के इस स्वर्णिम काल को वर्षों तक याद किया जायेगा। जहां डीएम ने एक साथ सभी विभागों का हाल जाना। डीएम दिनेश कुमार राय और डीईओ ने बीआरसी, कस्तूरबा वालिका विद्यालय सहित स्कूलों की जांच किया। ठकराहा सीएचसी का जांच सिविल सर्जन, आंगनबाड़ी की जांच डीपीओ ने किया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जविप्र के दुकानों व राज्य खाद्य निगम के गोदाम का जांच जांच किया। डीएम ने बताया कि अपर समहर्ता ने राजस्व विभाग व उप विकास आयुक्त द्वारा विकास और लोक कल्याणकारी योजनाओं की जांच की गई।

बिजली, पानी की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में पह़ुंचकर जांच किया है। डीएम दिनेश राय ने बताया कि जांच के उपरांत अधिकारियों के क्षेत्र से प्रखंड मुख्यालय में वापिस लौटने के उपरांत सभी अधिकारियों से जांच की समीक्षा की गई है। जांच में तथ्यों के अनुसार अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी। गुरुवार को ठकराहा में दिनभर रहे डीएम ने प्रखंड मुख्यालय में पहुंचे फरियादियों की परेशानियों को भी काफी सुना और पीड़ितों के समस्या समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

फरियादियों में शामिल मोतीपुर के मुखिया व सरपंच ने पंचायत सचिव के रवैये से पंचायत में विकास कार्य प्रभावित होने रहने की बात बताते हुए तत्काल विकास कार्य को गति दिलवाने की गुहार लगाई। वही मोतीपुर के सरपंच ने उमाटोला प्राथमिक विधालय के भूमि पर स्थानीय लोगों के अतिक्रमण की शिकायत की।

प्रखंड प्रमुख अंजु देवी और प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रखंडाधीन समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। डीएम दिनेश कुमार राय ने अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ ठकराहा के पीपी तटबंध पर पहुंचकर नदी व बांध ठोकर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने ठकराहा के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी की अपील पर परसौना छठ घाट, बने पार्क का निरीक्षण करके पार्क के सजावट व सुविधा को देखकर मुखिया को धन्यवाद दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Congress कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश का फूंका पुतला

DM DM DM DM DM DM DM

DM

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...