CO के समर्थन में उतरा मुरलीगंज प्रखंड मुखिया संघ, DM से हस्तक्षेप की मांग

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड मुखिया संघ कि एक आपात बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से 25 मई को मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड सीओ एवं उनके परिजनों के साथ की गई मारपीट एवं अभद्रतापूर्ण व्यवहार की घोर निंदा की गई। मुरलीगंज प्रखंड के सभी मुखिया ने बैठक में चर्चा किए कि ऐसे कार्य से प्रखंड के विकास एवं कानूनी व्यवस्था के लिए विषम परिस्थिति उत्पन्न होती है।

इसलिए प्रखंड मुखिया संघ ने मधेपुरा के विजय प्रकाश मिणा जिला पदाधिकारी से अनुरोध करता है कि इस घटना में शामिल सभी संबंधित उपद्रवियों पर त्वरित एवं कठोर कानूनी कारवाई की जाए। ताकि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी भयमुक्त वातावरण में प्रखंड के विकास कार्य को संचालित कर सके। वहीं मुरलीगंज मुखिया संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार, दयानंद यादव, अमित कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सिन्टू कुमार और राजीव राजा सहित प्रखंड के सभी मुखिया ने एक जूट होकर बताया कि अंचलाधिकारी के साथ हुए दुर्व्यवहार पूर्ण रवेये कि घोर निंदा करते है। इस मामले में दोषियों पर प्रसाशन के द्वारा कड़ी कार्रवाई कि आशा करते है। बैठक में मुरलीगंज के सभी मुखिया शामिल थे।

यह भी पढ़े : बेलगाम चोर ने 51 पोल का तार और ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर हुए फरार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...