निगरानी की कार्रवाई पर मचा हड़कंप – नगर प्रखंड के BDO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार

गयाजी : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा निगरानी थाना कांड में प्राथमिकी अभियुक्त नगर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राकेश कुमार को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए नगर प्रखंड कार्यालय गयाजी स्थित प्रखंड प्रमुख के कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम उन्हें पटना लेकर रवाना हो गई।

कई योजनाओं में रिश्वत मांगने का आरोप

दरअसल, नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी ने इसकी शिकायत निगरानी में दर्ज कराई थी। निगरानी ने शिकायत दर्ज करने के बाद इसका सत्यापन किया और सोमवार को टीम गयाजी पहुंची। गयाजी पहुंचने के बाद निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वत की 50 हजार रुपए की राशि के साथ बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया।

मच गया हड़कंप

बताया जाता है कि प्रखंड प्रमुख के चैंबर में रिश्वत की राशि बीडीओ राकेश कुमार ले रहे थे। इसी दौरान जाल बिछाए निगरानी टीम के सदस्यों ने बीडीओ को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी से नगर प्रखंड गयाजी में हड़कंप मच गया।

कई शिकायतें मिली है – पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र राम

इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र राम ने बताया कि राकेश कुमार योजना संख्या 325/26 में एक लाख की रिश्वत मांग रहे थे। प्रथम किस्त के तौर पर 50 हजार लेने प्रखंड प्रमुख के चेंबर में पहुंचे थे। बीडीओ के खिलाफ कई शिकायतें आई है। कई ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिले हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी, घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

अंशु झा की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...