JDU के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन का निधन

पटना: जदयू के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महसचिव राजीव रंजन का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को पटना लाया जायेगा। जदयू नेता रजिव रंजन का निधन जदयू के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बताया जा रहा है कि राजीव रंजन अचानक बीमार पड़ गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि राजीव रंजन सीएम नीतीश कुमार के बहुत करीबी थे और उनके ही गृह जिला नालंदा के रहने वाले थे।

जदयू महसचिव राजीव रंजन के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम नीतीश ने कहा कि राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता मान्यवर राजीव रंजन सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संत्पत परिजनों को संबल प्रदान करें।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज बिहार ने एक रत्न खो दिया। जबकि जदयू के पूर्व अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता हमारे पुराने साथी राजीव रंजन जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। उनके निधन से एक कुशल राजनेता एवं कर्मठ साथी की अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों के लिए संबल की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें-  Patna लौटते ही तेजस्वी नीतीश पर हुए आक्रामक, कहा…

https://youtube.com/22scope

JDU JDU JDU

JDU JDU

Highlights

Saffrn

Trending News

Dhananjay Kumar Putush का जनता दरबार बना जनसमस्याओं का मंच,...

Ramgarh: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush द्वारा RBSS कार्यालय में 36वाँ जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में...

चास- चंदनकियारी रोड का गौरव थाती बनकर उभरेगा इजरी नदी तट...

Jharkhand: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठवें अंशावतार, ज्ञान और शस्त्र के महान ज्ञाता भगवान परशुराम की महिमा भारतीय संस्कृति के कण-कण में...

झारखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD...

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में बारिश में अचानक...

Bokaro Steel Plant की खाली जमीन पर रैयतों के साथ हल...

Bokaro: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की घोषणा की है। वे...

मानवता की सेवा में 8 साल: रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं...

Dhanbad: आज धनबाद हिरक रोड स्थित  मिलानो होटल में आज सुबह से ही हलचल तेज है । मौका है 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स' की 8वीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img