गया: कारगिल युद्ध में वीर सैनिकों ने अपने अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के हजारों सैनिकों को परास्त कर कारगिल पर विजय प्राप्त की थी। कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा गया जिला के तत्वावधान व जिलाध्यक्ष आकाश जयदेव गिरी के नेतृत्व में बाईपास मरनपुर से मंगलागौरी चांद चौरा नदरगंज जीबी रोड होते हुए टावर कोतवाली शाहिद स्मारक स्थल तक आयोजित मशाल जुलूस सह बाईक रैली निकाली गई।
मशाल जुलूस सह बाईक रैली शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा मे तब्दील हो गई जहां अपने वीर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम के गीत के साथ अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धाजंलि दिया। इस कार्यकर्म में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश जयदेव गिरी, महामंत्री अमरशेखर, कौशल, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, आशीश पाठक, प्रवक्ता छोटू बारिक, रविशंकर सिन्हा, जिला प्रभारी अमित, पूर्व सांसद राम जी मांझी, नीतीश विठ्ठल, सिकंदर, रविंद्र, राज पांडेय, निखिल कुमार, रूपेश बर्मा, सन्नी यादव अन्य मौजूद थे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- BJP के लिए सर्वप्रथम देश और देश का सम्मान होता है- सम्राट चौधरी
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
Gaya Gaya Gaya
Gaya
Highlights







