
नवादा : इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां मुखिया पति की हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंक अपराधी फरार हो गए। वारसलीगंज थाना क्षेत्र के टाटी मिरबिगहा गांव के समीप लाश को बुधवार की देर रात बरामद किया गया है।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। मृतक की पहचान नालंदा जिला के गिरियक प्रखंड के सतौआ पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति बलबीर यादव उर्फ बालो यादव के रूप में हुई है। दर्दनाक तरीके से पीटकर उसकी हत्या की गई है। हत्या के पीछे का कारण अभी पता नही चल सका है। लाश मिलने की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
मुखिया पति के हत्या की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई और सैकड़ों की संख्या में लोग गिरियक से पहुंचने लगे। लाश मिलने के बाद नालंदा पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के भाई ने कहा कि आज शाम सात बजे के बाद उनके भाई को आदमपुर हाई स्कूल के पास से दो वाहनों से उठा लिया गया। जबतक वो उन्हें बचाने के लिए पहुंचे अपराधी वाहन लेकर उसे कतरीसराय रोड में लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल पुलिस को दी जहां पुलिस ने भी अपराधियों का पीछा किया मगर चकमा देककर अपराधी फरार हो गए। घंटों लोग उन्हें खोजने निकले मगर उनका कोई पता नही चला।
आपको बता दें कि देर रात खबर आई कि वारसलीगंज पकरीबरावां रोड में उनका शव फेंक कर अपराधी फरार हो गए।मृतक के भाई ने बताया कि बालू के कारण उनकी हत्या की गई है। सतौआ के ही रहने वाले गोरेलाल यादव और उनके पुत्र नीतीश कुमार ने ही उसे मारा है। पूर्व से भी विवाद चला आ रहा था। उसी को लेकर आज उन्हें उठाकर उनकी हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्यों को इकट्ठा किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
यह भी पढ़े : प्रेमिका ने प्रेमी पर बनाया शादी का दबाव, उतारा मौत के घाट
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अनिल शर्मा की रिपोर्ट




