मुखिया पति और उसके भगिना का शव बरामद, Double murder से इलाके में मची सनसनी  

 डबल मर्डर से इलाके में मची सनसनी

Siwan– मुखिया पति और उसके भगिना – बघौली पंचायत के मुखिया पति और उसके भगीना का शव दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी है.

मुखिया पति विश्वकर्मा बिन का शव हुसैनगंज थाना क्षेत्र (Hussainganj police station area) से और भगिना अमरजीत का शव एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र (Hasanpura police station area) से बरामद हुआ है.

दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से मामू भगिना का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है.

मृतक विश्वकर्मा बिन की पत्नी ज्योति कुमारी बघौली पंचायत की मुखिया है. दोनों की हत्या गोली  मार की गयी है.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुट गयी है.

फिलवक्त पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने स इन्कार कर रही है

. इस बीच डबल मर्डर को लेकर इलाके में कयासों का दौर जारी है. इस मर्डर को चुनावी रंजिश से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.

रिपोर्ट- विजय

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...