नालंदा : पूरा देश आज यानी 26 जुलाई को 25वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रास के वॉर मेमोरियल पहुंचकर कागरिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बिहारशरीफ के शहीद-ए-कारगिल पार्क में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश की सीमाओं पर हमारे वीर जवान दिन-रात अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं। उनकी वजह से ही हम आज सुरक्षित हैं। कारगिल युद्ध में हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उनकी शहादत को हम कभी नहीं भूल सकते। आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिन हमें हमारे वीर जवानों के बलिदान को याद दिलाता है। हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए कर्मठता से कार्य करना चाहिए।कारगिल विजय दिवस भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन हम उन वीर जवानों को याद करते हैं जिन्होंने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनकी शहादत ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया है।
यह भी पढ़े : किसान का बेटा बना श्रम ब्यूरो में इन्वेस्टिगेटर, पहले ही प्रयास में पायी सफलता
राजा कुमार की रिपोर्ट







