Advertisement
Advertisement

किसान का बेटा बना श्रम ब्यूरो में इन्वेस्टिगेटर, पहले ही प्रयास में पायी सफलता

नालंदा : नालंदा जिले के बेन प्रखंड के कृपागंज निवासी किसान संतोष कुमार और गृहिणी ललीता देवी के बेटे अभिषेक कुमार ने केंद्र सरकार श्रम ब्यूरो में इनवेस्टीगेटर पद पर सफलता पाकर जिला का मान बढ़ाया है। इस चार पद के लिए देशभर के लाखों युवाओं ने परीक्षा दी थी। इस सफलता से उनके हौसले बुलंद हैं। अभिषेक कुमार आगे आईएएस बनकर देश व जनता की सेवा करना चाहते हैं। उनका सपना गरीबों की सेवा करना व हर किसी को न्याय दिलाना है। ताकि, कोई भी व्यक्ति दुख और तकलीफ में न रहे।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता संतोष और गुरु रमेश कुमार को दिया है। कहा कि कई बार ऐसे मुकाम आए जब आगे की पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हुआ। बावजूद उनके पिता ने उन्हें कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आने दी। आज इसी मेहनत का परिणाम उनके सामने है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई गया कॉलेज गया से पूरी की।

नाना व पिता मेरे आदर्श, मिलती रही प्रेरणा 

वे कहते हैं कि वे जीवन में सबसे अधिक प्रेरित पिता से हुए। वहीं नाना बिंदेश्वरी सिंह उनके लिए प्रेरणास्रोत बने रहे। जिन्होंने दिव्यांग होने के बावजूद जीवनभर गरीब छात्रों को मुफ्त पढ़ाया। औरंगाबाद के मदनपुर में वे शिक्षक थे। आज वहां उनका अपना नाम है। वे उन्हीं की तरह नि:स्वार्थ भावना से समाज व देश की सेवा करना चाहते हैं। इस सफलता पर भोला प्रसाद, आजाद सिंह, अभिनय शर्मा, गगन प्रताप, अजय कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार, आकाश, अरुणोदय, अमित, प्रशांत, राकेश, सुबोध, पीयूष, रोहित, सन्नी पटेल व अन्य ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़े : ससुराल में युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर छोड़ पत्नी परिवार के साथ हुई फरार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 11 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 11 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...