प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बीजेपी के नेताओं ने विधान परिषद में किया जोरदार स्वागत

पटना : बिहार विधानसभा और विधान परिषद में मॉनसून सत्र चल रहा है। इस बीच बीजेपी के कई एमएलसी ने नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल का सदन के बाहर भव्य स्वागत किया। सभी नेताओं ने दिलीप जायसवाल को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। सदन के बाहर बीजेपी के एमएलसी डॉ. संजय मयूख और एमएलसी डॉ. नवल किशोर यादव सहित कई नेताओं ने अपने नेता का स्वागत किया। बता दें कि कल यानी गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार और राजस्थान के नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की थी। पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी थे उनकी जगह दिलीप जायसवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि हमारा बस अगर चले तो सारे दल समाप्त कर सिर्फ एक दल रखे। इसके साथ ही साथ उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बधाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। साथी ही साथ अपने केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि जो हमें जिम्मेदारी मिली है वह जिम्मेदारी पूरी तरह से निर्वहन करूंगा।

यह भी पढ़े : बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, कांग्रेस से अलग होकर मंत्री बने फिर मिल गई बड़ी जिम्मेदारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...