कल पटना आएंगे Bihar BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, इस तरह किया जायेगा स्वागत

Bihar BJP के नव नियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के भव्य स्वागत की तैयारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

गया: बिहार भाजपा (Bihar BJP) के नव नियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। पटना हवाई अड्डा से वे प्रदेश कार्यालय जाएंगे। रविवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के स्वागत समिति की बैठक हुई जिसमें उनके स्वागत और अभिनंदन समारोह को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

हवाई अड्डा से लेकर प्रदेश कार्यालय तक कई प्वाइंट बनाए गए, जहां रहेंगे नेता और कार्यकर्ता, करेंगे स्वागत। बिहार के सभी जिलों से अभिनंदन समारोह मे शामिल होंगे भाजपा नेता। झंडे बैनर से पटा पटना शहर, ढोल-नगाड़े,गाजे -बाजे के साथ होगा नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का स्वागत। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पार्टी कार्यालय में कराएंगे पदभार ग्रहण

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के पटना हवाई अड्डा पर उतरने के बाद प्रदेश के पदाधिकारी, विधायक उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत करेंगे। यहां से वे शेखपुरा मोड़, पटेल भवन, राजवंशी नगर, पुनाईचौक, न्यू म्यूजियम, माउंट कार्मेल स्कूल, श्रम नियोजन भवन, आयकर गोलंबर होते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।

इस दौरान इन स्थानों पर नव नियुक्त अध्यक्ष के स्वागत के लिए स्वागत प्वाइंट बनाये गए हैं, जहां विभिन्न प्रकोष्ठों, मोर्चा और मंच के नेताओं और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। उनके स्वागत को लेकर कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है तथा मिठाइयां बन रही हैं। उन्होंने कहा कि इस स्वागत और अभिनंदन समारोह में बिहार के सभी जिलो से भाजपा के नेता भाग लेंगे।

इस समारोह में बिहार के सभी सांसद, विधायक, विधानपार्षद व मेयर, उपमेयर भी शामिल होंगे। नव नियुक्त अध्यक्ष के स्वागत के लिए झंडे बैनर से पटना शहर को पाट दिया गया है। पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पार्टी कार्यालय में नव नियुक्त अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराएंगे।

स्वागत समिति की बैठक मे प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, नराजेश कुमार वर्मा, शिवेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, ललिता कुशवाहा, संतोष पाठक, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, संतोष रंजन राय, रीता शर्मा, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, दिलीप मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष नीतीन अभिषेक, आशुतोष शंकर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार, सजल झा, सह कार्यालय मंत्री डाॅ सुग्रीव, ज्ञानप्रकाश ओझा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह सहित दर्जनो लोग मौजूद रहें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Budget पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की प्रतिक्रिया, कहा ‘बिहार को अब तक…’

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...