मजदूर अपने घर का Electricity Bill देख रह गया सन्न, पढ़ें क्या हुआ…

पूर्वी चंपारण: बिहार में बिजली विभाग की लापरवाही की कहानी अक्सर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण में बिजली विभाग ने एक मजदूर को 32 लाख रूपये का बिजली बिल दिया है। बिजली देखने के बाद मजदूर समेत पुरे क्षेत्र के लोग हैरत में हैं कि एक गरीब परिवार जिसके घर में मात्र पांच बल्ब और 3 पंखा चलता है उसका बिजली बिल 32 लाख से अभी अधिक कैसे।

मामला है पूर्वी चंपारण के पताही का जहां एक मजदुर संदीप कुमार को बिजली विभाग ने 32 लाख 11 हजार 530 रूपये का बिल थमाया है। मामले को लेकर संदीप ने बताया कि उसके घर में बिजली का कनेक्शन उसके चाचा के नाम से था। उनकी मौत के बाद नाम बदलने के लिए बिजली विभाग के कार्यालय का कई चक्कर भी लगाया लेकिन अब तक नाम नहीं बदल सका। उसने बताया कि उसके घर का पहले के मीटर रीडिंग करने के बाद प्रति महीने करीब 200 रूपये के आसपास बिजली बिल आता था। लेकिन इसी बीच स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया गया।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद अचानक उसके घर में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। उसने अपना मीटर पांच सौ रूपये से रिचार्ज कराया लेकिन फिर भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई।इसके बाद जब वह बिजली विभाग के कार्यालय में जा कर शिकायत दर्ज कराया तो अधिकारियों ने बताया कि एक महीने में 9 लाख 65 हजार 195 यूनिट बिजली की खपत का 32 लाख रूपये के करीब बिजली बिल बकाया है। स्थानीय लोग और संदीप की मानें तो वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है और उसके घर में पांच बल्ब और 3 पंखे हैं फिर इतना खपत और बिल कैसे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर Aurangabad में शहीद शिव शंकर गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Electricity Bill Electricity Bill Electricity Bill

Electricity Bill

JSSC CGL Paper Leak: CID ने अभय तिवारी से की लंबी...

 JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने अभय तिवारी से पूछताछ की। जांच में 16 अभ्यर्थियों को उत्तर रटाने और 12 लाख रुपये...

Jharkhand Land Mutation: झारखंड में 65,556 दाखिल-खारिज मामले लंबित, निपटाये मामलों...

झारखंड में दाखिल-खारिज के 65,556 मामले लंबित हैं। अब तक 12.31 लाख मामलों का निपटारा हुआ, जबकि 12.69 लाख आवेदन खारिज हो चुके हैं।Jharkhand...

JSSC Diploma Exam Scam: 2022 में ही सामने आ गई थी...

JSSC डिप्लोमा स्तरीय भर्ती परीक्षा गड़बड़ी में गिरफ्तार अरुण कुमार को लेकर CID को अहम जानकारी मिली है। 2022 में भी उसका नाम जांच...