Advertisment

JDU के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन का पार्थिव शरीर पंहुचा JDU कार्यालय

पटना: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन का पार्थिव शरीर पटना स्थित पार्टी कार्यालय अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। पार्टी कार्यालय में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। राजीव रंजन का अंतिम संस्कार पटना घाट पर किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

जदयू के राष्ट्रीय महसचिव राजीव रंजन के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए जदयू के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राजीव रंजन जी के जाने से सबसे बड़ा नुकसान पार्टी को हुआ है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि वे अब हम लोगों के बीच नहीं हैं। उनकी कमी को निकट भविष्य में क्या कभी भी पूरी नहीं की जा सकती है। वे पार्टी के लिए एक मजबूत स्तंभ थे।

यह भी पढ़ें-  MLC सुनील सिंह की सदस्यता रद्द करना सुनियोजित साजिश- RJD

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

JDU JDU JDU

JDU

Highlights

NIT Student Drowned Jamshedpur: दोस्तों संग नहाने गया NIT छात्र लापता,...

NIT Student Drowned Jamshedpur: सरायकेला-खरसावां जिले के RIT पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद असांगी चेक डैम में रविवार दोपहर नहाते समय NIT के एक...

Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई...

Baba Baidyanath Helicopter Service: 2026 में राज्य-स्तरीय श्रावणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा शुरू की जा रही...

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...