Advertisement
Advertisement

घटना छोटी हो या बड़ी…, Purnea जेवर शोरूम लूटकांड मामले में बोले पप्पू यादव…

पूर्णिया: पूर्णिया में स्थित तनिष्क शोरूम में हुए भीषण लूटकांड की चर्चा पुरे राज्य में है। पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान में जुटी हुई है। इस बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव शोरूम पहुंचे और तनिष्क शोरूम के मालिक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाले कर्मियों से भी बातचीत की और घटनाक्रम की जानकारी ली। पप्पू यादव ने लूटकांड का सीसीटीवी फुटेज भी देखा।

इस दौरान पप्पू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अपराधियों के दिल से डर खत्म होता जा रहा है। इसी का नतीजा है कि हर दिन लूट समेत अन्य आपराधिक वारदातें हो रही है। राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, यहां रोज हत्याएं हो रही है। उन्होंने कह कि आज के समय में जिस हत्या की मीडिया ट्रायल होती है या फिर बड़े लोगों के साथ घटनाएं होती है सिर्फ वही हत्या, हत्या मानी जाती है और उसकी ही जांच भी होती है। हर दिन आठ लाख दस लाख रुपयों की लूट होती है और आज तनिष्क में बड़ी लूट हुई है।

लूट छोटी हो या बड़ी है तो अपराध ही। तनिष्क शहर के बीच है वह भी जिले के एसपी और डीएम के आवास से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर फिर भी अपराधी इत्मीनान से यहां पहुंच कर आराम से करीब ढाई करोड़ के जेवर लेकर भाग निकले और प्रशासन को पता नहीं तक नहीं चला। उन्होंने कहा कि घटना छोटी हो या बड़ी, आपराधिक घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए। इस लूट की घटना की भी जांच होनी चाहिए और प्रशासन अपराधी को जल्दी से पकड़ कर कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने मांग की कि किसी भी सूरत में अपराधी बक्शे नहीं जाएं।

यह भी पढ़ें- दूसरी नहर खोद रहे Canal Man लौंगी भुइंया, इतने दिनों में हो जायेगा पूरा

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Purnea Purnea Purnea Purnea

Purnea

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...