Purnea MP पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में एक गिरफ्तार, ‘लॉरेंस बिश्नोई…’

पूर्णिया: इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्णिया पुलिस ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में एक युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक ने पुलिस पूछताछ में धमकी देने की बात स्वीकार कर ली है साथ ही उसने अपना नाम महेश पांडेय बताया है। युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसका लॉरेन्स गैंग से कोई लेना देना नहीं है।

मामले में पूर्णिया के एसपी ने बताया कि सांसद पप्पू यादव को धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और दिल्ली से महेश पांडेय नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार युवक एम्स और कई मंत्रालय में काम कर चुका है और उसका कई नेताओं से संपर्क भी है। पुलिस फ़िलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं एसपी ने बताया कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पहली बार दुबई के एक नंबर से धमकी दी गई थी। उसी नंबर के बारे में छानबीन करते हुए पुलिस गिरफ्तार आरोपी तक पहुंची।

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसकी एक रिश्तेदार दुबई में रहती है और उसने उसी के माध्यम से दुबई का सिम लिया था। बता दें कि मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्या कांड के मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई के विरुद्ध एक बयान दिया था जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने धमकी देने के मामले में अब एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-  तेजस्वी ने CM Nitish पर लगाया बड़ा आरोप, प्रदीप सिंह के बयान पर कहा ‘ईंट…’

https://youtube.com/22scope

Purnea MP Purnea MP Purnea MP Purnea MP

Purnea MP

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...