PURNEA में पप्पू यादव के घर और कार्यालय पर पुलिस की रेड, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

पूर्णिया: बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां भारी संख्या में पुलिस बल पप्पू यादव के आवास और कार्यालय पर छापेमारी करने पहुंची है। छापेमारी की जानकारी मिलने के बाद पप्पू यादव भी पहुंचे। मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए वहीं पप्पू यादव ने अपनी जान को खतरा बताया है। मामले में पप्पू यादव ने कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन किया है तब से उनकी सुरक्षा हटा ली गई है। आज जब वे अपनी प्रचार गाड़ी को सजा रहे थे इसी बीच पुलिस उनके आवास और घर पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें- RJD का दावा, जो वादा मोदी जी करते हैं तेजस्वी उसे करते हैं पूरा, एनडीए का होगा पत्ता साफ

पप्पू यादव ने कहा कि वे प्रचार के लिए क्षेत्र में गए हुए थे इसी बीच बिना किसी सूचना या जानकारी के पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई है जो कि सरासर गलत है। बताया जा रहा है कि पुलिस करीब एक घंटा से भी अधिक समय तक पप्पू यादव से पूछताछ करते हुए गहन छानबीन करती रही। मामले में सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि छापेमारी प्रचार गाड़ी के कागजात चेक करने के लिए की गई है।

यह भी पढ़ें- GAYA में जीतनराम मांझी ने किया रोड शो, कहा ‘मिल रहा जनता का अपार समर्थन’

सूचना मिली थी कि पप्पू यादव बिना परमिशन के प्रचार गाड़ी सजा रहे हैं उसी के कागजात वगैरह चेक करने के लिए छापेमारी की गई है। इस दौरान पप्पू यादव अधिकारियों के साथ बहस भी करते दिखे और पप्पू यादव ने अधिकारियों से पूछा कि आपको यहां किसने भेजा है और आप किसके आदेश पर यहां आये हैं। पप्पू यादव के सवाल का जवाब अधिकारी नहीं दे पा रहे थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PURNEA

PURNEA
PURNEA
PURNEA
PURNEA

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...