Jitan Sahani के हत्यारों को मिले कठोर सजा : लालू यादव

दरभंगा: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव शनिवार को वीआईपी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के दरभंगा के बिरौल स्थित आवास पर पहुंचे और उनके पिता जीतन सहनी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। लालू यादव पटना से सीधे बिरौल पहुंचे और मुकेश सहनी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनके साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत जीतन सहनी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लालू यादव ने कहा कि इस दुख को घड़ी में राजद परिवार वीआईपी प्रमुख के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा वे यहां संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। ईश्वर मृतात्मा को शांति दें और अपने श्रीचरणों में स्थान दें। जीतन सहनी जी की हत्या की गई है, यह जघन्य अपराध है। उन्होंने दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिए जाने की बात कही। ऐसे लोगों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक और समीर महासेठ भी थे।

यह भी पढ़ें-  Politics से दूर इस रास्ते पर हैं सीएम नीतीश के बेटे निशांत…

https://youtube.com/22scope

Jitan Sahani Jitan Sahani

Jitan Sahani

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img