गैर मजरूआ जमीन पर बने 3 घरों पर चला बुलडोजर

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के पूरा गांव में गैर मजरूआ जमीन पर पर बने घरों को बाढ़ के अंचलाधिकारी बुलडोजर से तोड़ दिया गया। घर के लोगों को कई बार स्वेच्छा से घर खाली करने का नोटिस दिया गया था। लेकिन जब घर मालिकों द्वारा नोटिस का अनुपालन नहीं किया गया, तब उसे पुलिस बल के सहयोग से आज खाली करा दिया गया। वहीं उस घर में रहने वाले परिवार जनों को रहने के लिए तत्काल प्राथमिक विद्यालय पूरा के तीन कमरे मुहैया करा दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, वह परिवार लगभग 200 वर्षों से वहां पर घर बनाकर रह रहे थे। अंचलाधिकारी ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से बार-बार दबाव आ रहा था। क्योंकि मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन के रास्ते में इनका घर आ रहा था और फोरलेन का कार्य पूरा करने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस बाबत उन्हें घर हटाने के लिए कई बार नोटिस भी दिया जा चुका था। लेकिन जब उन्होंने स्वेच्छा से घर को नहीं हटाया तब बुलडोजर चलाने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि बाढ़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और पटना से मंगाए गए अर्धसैनिक बलों के सहयोग से आज कार्रवाई की गई। तीन घरों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। फोरलेन निर्माण हेतु आ रही इस बाधा को समाप्त कर दिया गया।

यह भी पढ़े : स्नान के दौरान डूबने से 2 लोगों की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विकाश कुमार की रिपोर्ट

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...