स्नान के दौरान डूबने से 2 लोगों की मौत

मोकामा : मोकामा और आस-पास के इलाकों में गंगा स्नान के दौरान लोगों के डूबने का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रखंड के औन्टा और पचमहला में स्नान के क्रम में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि औन्टा गांव में 60 वर्षीय डीलर अरविंद सिंह की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। गंगा स्नान के क्रम में गहरी खाई में अरविंद सिंह डूब गए।

ग्रामीणों ने डीलर अरविंद सिंह को बचाने की भरपूर कवायद की, लेकिन नदी की तेज धार में बह गए। दूसरी ओर पचमहला में भी एक बालक की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। अंचलाधिकारी इनकेशाफ आलम ने एसडीआरएफ के सहयोग से शवों की तलाशी की कमान संभाल ली है। हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम पसर गया है। ग्रामीणों ने शिकायत की है कि गंगा नदी में हुए अवैध खनन से ऐसे हादसे हो रहे हैं।

यह भी पढ़े : BSCPL की लापरवाही, पिकअप और कार पलटी, कई लोग जख्मी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...