Paris Olympics में भारत को मिला अपना पहला मेडल, मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज

Paris Olympics में भारत को अपना पहला मेडल मिल गया है। यह मेडल भारत को मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीतकर दिलाया है। मनु भाकर ओलंपिक में शूटिंग पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। वह रजत पदक जीतने के करीब पहुंचीं और निशानेबाज 0.1 अंक से तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं भारत के अर्जुन बाबूता ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Paris Olympics में मनु ने जगाई थी मेडल की उम्मीद

बता दें कि, शीर्ष भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली थी। इससे भारत को पहला मेडल मिलने की उम्मीद जग गयी थी। आज भाकर ने इस उम्मीदों पर खड़ा उतरते हुए भारत को पहला मेडल दिया दिया है।

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने फाइनल में बनाई जगह

बता दें कि, भाकर आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय हैं और गोल्ड कोस्ट 2018 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन भी हैं, जहां उन्होंने सीडब्ल्यूजी रिकॉर्ड के साथ शीर्ष सम्मान जीता था।

टोक्यो ओलिंपिक में हार के तीन साल बाद भाकर ने पेरिस ओलिंपिक में फाइनल में जगह पक्की की है। यह उस युवा निशानेबाज के लिए एक महत्वपूर्ण वापसी है, जिसने कुछ समय पहले खेल से दूर जाने पर विचार किया था।

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...