Paris Olympics: भारत ने हॉकी में जीता ब्रॉन्ज मेडल, स्पेन को दी मात

Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मैच में हरा दिया है। इसके साथ ही भारत को इस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल मिल गया है। साथ ही भारत को अब इस ओलंपिक में चार मेडल मिल गया है, जो सभी ब्रॉन्ज है। बता दें कि तीसरे क्वार्टर के बाद भारतीय टीम ने स्पेन पर 2-1 की बढ़त बनाई हुई थी, जो आखिरी तक जारी रखी। शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारत ने शानदार वापसी की और स्पेन को 2-1 से हरा दिया।

Paris Olympics: हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत की बढ़त

18वें मिनट में मार्क मिरालेस पोर्टिलो ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग कर स्पेन को 1-0 से बढ़त दिलाई। हालांकि मैच के 30वें मिनट पर पेनल्टी कॉर्नर पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग कर बराबरी कर ली। इसके बाद 33वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर फिर गोल किया। इस तरह भारत स्पेन पर 2-0 की बढ़त बना ली।

Paris Olympics: सेमीफाइनल में अमन सहरावत

अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक 2024 के कुश्ती वर्ग में पुरुषों की 57 किग्रा स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने चैंप-डी-मार्स एरिना मैट ए में क्वार्टर फाइनल में बेहतर तकनीकी का उपयोग करते हुए अल्बानिया के अबाराकोव जेलिमखान को 12-0 से हराया। इसके साथ ही अमन अब ओलंपिक मेडल पाने से एक जीत दूर है।

सेमीफाइनल में अमन का मुकाबला जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त री हिगुची से होना है, जिन्होंने दूसरे क्वार्टर फाइनल में प्यूर्टो रिको के डेरियन तोई क्रूज को हराया था। वहीं अमन ने उत्तरी मैसेडोनिया के व्लादिमीर एगोरोव को 10-0 से हराकर आज दिन की शानदार शुरुआत की। अमन पेरिस में भारत के छह सदस्यीय कुश्ती दल में एकमात्र पुरुष पहलवान हैं।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...