सीएम से मिल 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग रखेगा झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा

रांची : राजधानी रांची के रेडियम रोड स्थित होटल आलोका के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. संवाददाता सम्मेलन का मुख्य कारण केंद्रीय समिति की नई सूची जारी करने और आगे की रणनीति और कार्यक्रम के बारे में आयोजित की गई.

केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने बताया कि यह सामाजिक संगठन है और हमेशा सामाजिक कार्य को उठाते रहे हैं. इस प्रेस वार्ता का मुख्य कारण है यह है कि आने वाले दिनों में कार्य को और तेज करने वाले हैं. क्योंकि पिछले दिनों संगठन का तीसरा स्थापना दिवस सफल रहा.

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस में जो प्रस्ताव पारित किए थे उसे 1 नवंबर को पार्टी के लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर पत्र देंगे, और 15 नवंबर के स्थापना दिवस में संगठन के द्वारा 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को रखेंगे. अगर आरक्षण नहीं मिलता है तो हम लोग समझ जाएंगे कि सरकार वैश्य संगठन को ठगने का काम कर रही है. वहीं 30 नवंबर को मोराबादी के बापू वाटिका में एक दिवसीय उपवास का धरना कार्यक्रम किया जाएगा. वहीं दिसंबर में पांचों प्रमंडल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

झारखंड में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार : रांची में 495 और राज्य में मिले 1007 नये संक्रमित

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...