बिहार में बोरा बेच रहे गुरुजी !

कटिहार : ये कोई फेरीवाले नहीं हैं बल्कि सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं। नीतीश सरकार के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया कि मिड डे मिल योजना के खाली बोरों को बेच कर विद्यालय के खाते में डाले जाएं। उन्होंने अपने ही अनूठे अंदाज में बोरा बेचने सड़कों पर उतर आये। अब जरा इनके बेचने का अंदाज और इनकी बातें भी सुन लिजिये। ये कह रहे भले ही चूहों ने काट लिया मगर ये बोरा सुशासन की सरकार का है, और अगर बोरे नहीं बिके तो उनके बच्चे खायेंगे क्या।

ये निकले थे, अपने ही अंदाज में बोरा बेचने। मगर इनका बोरा बेचने का अंदाज और इनके मुंह से निकलते तंज भरे बोल शिक्षा विभाग को भी चुभ गये। बहरहाल जिला शिक्षा अधिकारी ने इन्हें निलंबित कर दिया हैं।

सरकारी शिक्षक होते हुए राजनीति करने के आरोप में निलंबन हुआ। फिर वे सरकार और शिक्षा विभाग के आदेशों पर बिफरते दिखे। इन्हें शिकायत इस बात की है कि सरकार शिक्षकों से शिक्षण कार्य कराने की बजाय उन्हें कभी खुले में शौच करनेवालों के फोटो लेने कहती हैं, तो कभी बोरा बेचने कहती हैं।

निलंबन हुआ तो इनके समर्थन में शिक्षक संघ ने भी पहल करते हुए निलंबन वापस लेने की मांग की है। अन्यथा पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की धमकी दी।

अब एक तरफ जहां शिक्षा विभाग उनके बोरा बेचने पर सख्त नाराज हैं, और इसे अशोभनीय कृत्य बता रहा। वहीं दूसरी तरफ शिक्षक संघ इनका निलंबन वापस लेने को लेकर आंदोलन की धमकी दे रहा है। इन सब से परे तमीजउद्दीन महाशय अपने ही अंदाज में गाना गाकर सीधे नीतीश कुमार से ही निलंबन वापसी की मांग कर रहे हैं।

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img