Advertisment

शिक्षकों की बढ़ी टेंशन, सरकार ने दिया बोरा बेचने का निर्देश तो बीजेपी ने घेरा

रांची : सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की हालत अब ऐसी हो गई है कि उन्हें खुद पता नहीं चल पाता है कि उन्हें अगले दिन कौन सा काम करने का आदेश मिल जायेगा. अभी हाल ही में झारखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मिड डे मील में आया अनाज के बोरों को बेचने का निर्देश दिया है. अब इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है. झारखंड बीजेपी ने इस फैसले पर सरकार को घेरा है.

latter 22Scope News

झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शिक्षकों के द्वारा बोरा बेचने के निर्देश पर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अब शिक्षकों से बोरा बेचवाने की जो निर्णय ली है वह दुर्भाग्यपूर्ण है. पहले से ही शिक्षकों को चुनाव कार्य में लगाया जाता है और कभी-कभी तो स्कूल भवन का ठेकेदार तक सरकार बना देती है. अब उनसे मिड डे मील में आया अनाज के बोरों को बेच कर हिसाब लेना इस सरकार की सोच को दर्शाता है.

latter1 22Scope News

प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जिनके जिम्मे पूरे राज्य के बच्चों में शिक्षा का अलख जगाना है वो अब बोरों की गिनती और उसकी बिक्री पर ध्यान देंगे. ये बिल्कुल ही दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है. राज्य सरकार अविलंब इस निर्णय को वापस ले. पहले शिक्षकों को ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला था जो वे मिड डे मील में आया अनाज के बोरों को सहेज कर रख सके. लगभग सभी सरकारी स्कूलों में अनाज के बोरे सड़ गये हैं. ऐसे में अब इस तरह के निर्देश से शिक्षकों की टेंशन बढ़ गई है. सरकार इस फैसले को अविलंब वापस ले.

रिपोर्ट : मदन सिंह

पारा शिक्षकों ने भरी हुंकार, दिया 29 दिसम्बर का डेडलाइन  

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...