Mob-lynching मॉब लिंचिंग की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि- दीपक प्रकाश

रांची :- Mob-lynching : झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के गठन के बाद से मॉब लिंचिंग की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है राज्य सरकार इन घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कड़ा प्रहार किया .

विपक्ष में रहते हुए मॉब लिंचिंग पर बेवजह हाय-तौबा मचाने वाले  नेताओं की जुबां आज बंद क्यों है?

चार दिन पूर्व खूंटी में तपकरा थाना से 50 मीटर की दूरी पर ही पंकज चौधरी हत्या कर दी गई

यह राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है.

इन मामलों में सरकार और प्रशासन दोनों अंधे हो गए हैं.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री दीपक प्रकाश  ने आगे कहा कि पंकज के दोनों बच्चें नेत्रहीन बताए जा रहे हैं.

अब श्री हेमंत सोरेन सरकार बताए, उनके परिवार का क्या होगा? इस सरकार में मॉब लिंचिंग की यह कोई पहली घटना नहीं है.

तीन दिन पूर्व पिपरवार में मुनेश्वर कुमार गंजू नाम के नागरिक की हत्या की गई और 29 अक्टूबर को गोड्डा के चांदना गांव में मुन्ना पहाड़िया नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई इसके पूर्व दुमका में शुभान अंसारी को और अन्य घटना में रांची में सचिन कुमार वर्मा को ट्रक चोरी के आरोप में बुरी तरह से पीट  कर मार दिया गया . उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार बनने के बाद दर्जनाधिक लोग मॉब लिंचिंग की बलि चढ़ गए लेकिन राज्य में कानून नाम की कोई चीज ही नहीं है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड सरकार इस इस प्रकार की Mob-lynching घटनाओं पर लगाम लगाए

और प्रभावित परिवार को उचित मुआबजा दे अन्यथा भाजपा पूरे राज्य में इसको लेकर आंदोलन करेगी.

सरकार इस मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है

रिपोर्ट : मदन सिंह

गैंगरेप पीड़िता से मिलीं मेयर आशा लाकड़ा, कानून-व्यवस्था पर साधा निशाना

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...