दिल्ली में Coaching Institute में हादसे के बाद पटना में प्रशासन हुई अलर्ट, कोचिंग संस्थानों…

पटना: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके एक कोचिंग में हादसा के बाद बिहार में अधिकारी सतर्क हो गए हैं। पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने एक टीम गठित कर शहर के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच शुरू कर दी है। गठित पांच सदस्यीय टीम शहर के सभी कोचिंग संस्थानों की जांच कर अगले 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। कोचिंग संस्थानों की जांच मंगलवार की सुबह से शुरू की गई है। पीरबहोर थाना क्षेत्र के खजांची रोड इलाके में दर्जनों कोचिंग संस्थानों में अनियमितताएं पाई गई है।

प्रशासन का दावा है कि इन कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की जाएगी। टीम की अध्यक्षता एसडीओ कर रहे हैं। टीम में अग्निशमन अधिकारी, बीईओ, सीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और क्षेत्र के थानाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। जाँच टीम अनुमंडल स्तर पर बनाई गई है। कोचिंग संस्थानों की जांच में रजिस्ट्रेशन, प्रवेश निकास की व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, फायर सेफ्टी, बिल्डिंग बायलॉज, ड्रेनेज सिस्टम, इमरजेंसी से निपटने की व्यवस्था इत्यादि की जांच की जा रही है।

जांच टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीओ खांडेकर श्रीकांत कुंडलिक ने बताया कि हमलोगों को जिलाधिकारी की तरफ से शहर के कोचिंग संस्थानों की जांच करने का निर्देश मिला है। 15 दिनों में जांच पूरी कर रिपोर्ट जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में कई ऐसे कोचिंग संस्थान हैं जहां विभिन्न अनियमतताएँ पाई गई है। जिन संस्थानों में अनियमितता पाई गई है उनके ऊपर बिहार कोचिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारे पास जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त निबंधित कोचिंग संस्थानों की लिस्ट है साथ ही हमलोग गैर निबंधित संस्थानों की भी जांच कर रहे हैं और उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बीते दिन दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में जल जमाव की वजह से तीन छात्रों की मौत हो गई। छात्रों की मौत के बाद पुरे देश में छात्र एवं छात्र संगठनों ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं में कमी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Gaya में पार्षदों ने जलाया नगर पालिका संशोधन का गजट

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Coaching Institute Coaching Institute Coaching Institute

Coaching Institute

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...