Gaya में पार्षदों ने जलाया नगर पालिका संशोधन का गजट

गया: नगर पालिका संशोधन विधेयक 2024 को लेकर गया में मेयर, डिप्टी मेयर समेत पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्षदों ने विधेयक से संबंधित गजट की प्रतियां भी जलाई और जम कर नारेबाजी की। इस दौरान गया के मेयर गणेश पासवान ने कहा कि विधेयक में संशोधन कर पार्षदों की हकमारी की जा रही है। राज्य सरकार सभी निकायों के पार्षदों के अधिकारों में कटौती कर रही है।

यही वजह है कि हमलोग इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं। सरकार अगर हमारी मांगें नहीं मानती है तो फिर व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पार्षदों ने मंत्री प्रेम कुमार के बयानों की भी निंदा कि और कहा कि जिस प्रकार जनता ने उन्हें चुन कर भेजा है उसी प्रकार से जनता ने हमें भी चुन कर भेजा है। मंत्री प्रेम कुमार ने गया नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के साथ ही यहां की जनता और महिलाओं का भी अपमान किया है। पार्षदों ने प्रेम कुमार से इस्तीफा की मांग की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Gopalganj में बेख़ौफ़ अपराधियों ने बालू व्यवसायी को मारी गोली

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

BELTRON CM Relief Fund: बेल्ट्रान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए...

BELTRON CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BELTRON) ने...

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...