Advertisment

Patna में मशहूर खान सर के कोचिंग सेंटर पर लटका ताला

पटना : बिहार के पटना में कोचिंग संस्थानों पर पुलिस प्रशासन काफी सख्ती बरत रहा है। पटना के चर्चित टीचर खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताला लटक रहा है। 30 जुलाई को जिला प्रशासन की टीम ने कई कोचिंग संस्थानों का जायजा लिया था। इस दौरान जिला प्रशासन की टीम खान सर की कोचिंग पर भी पहुंची थी। जिसमें कोचिंग के लिए जरूरी कई तरह के दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है।

आपको बता दें कि जिला प्रशासन को आवश्यक दस्तावेज मुहैया नहीं कराए जाने के कारण 31 जुलाई को खान सर के कोचिंग सेंटर में ताला लटका हुआ है। खान सर के कोचिंग पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि खुद कोचिंग प्रबंधन ने फिलहाल इसे बंद रखने का आदेश दिया है। खान सर के कोचिंग में क्लास के लिए आने वाले स्टूडेंट्स को सुरक्षाकर्मी वापस लौटा रहे हैं।

दरअसल, दिल्ली के राजेंद्र नगर के राव आईएएस कोचिंग में हुई घटना के बाद पटना के एसडीएम श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर दलबल के साथ कोचिंग संस्थानों की जांच करने निकले थे। इस दौरान जांच टीम ने खान सर की कोचिंग का भी जायजा लिया। एसडीएम जब खान सर के जीएस रिसर्च सेंटर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने एसडीएम को क्लास रूम दिखाने के नाम पर सीढ़ियों से खूब ऊपर नीचे कराया लेकिन क्लास रूम नहीं दिखाया था। एसडीएम जब खान सर को ढूंढ़ने लगे तो कर्मचारी फिर एसडीएम को घुमाने लगे। 10 मिनट बाद एसडीएम श्रीकांत खांडेकर ने खान सर को ढूंढ़ लिया था। एसडीएम और उनके साथ आए पुलिस कर्मी को देखकर खान सर असहज हो गए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया को अपने कमरे से बाहर कर दिया था।

यह भी पढ़े : कोचिंग एसोसिएशन के साथ Patna DM की बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...