देर रात रांची में असम के मुख्यमंत्री ने बीजेपी विधायकों के साथ की बैठक, जानिए

रांची. बीजेपी के झारखंड चुनाव सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा देर रात रांची पहुंचे। इसके बाद उन्होंने होटल काव्स में बीजेपी विधायकों के साथ बैठक की। साथ ही उन्होंने विधानभा में आज निष्कासित हुए विधायकों से भी बातचीत की। बता दें कि, हिमंत बिस्वा सरमा अपने झारखंड के दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर है। आज उन्होंने पाकुड़ का दौरा किया। वहीं कल वे जमशेदपुर जाएंगे।

वहीं आज हिमंत बिस्वा सरमा पाकुड़ में केकेएम कॉलेज के घायल छात्रों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने घायल छात्रों का हालचाल जाना और घटना को लेकर उनसे जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बताया कि पहले छात्रों का ट्रीटमेंट सही से करना था। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना में शामिल पुलिस कर्मी और एसपी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

असम के मुख्यमंत्री पहुंचे पाकुड़

वहीं असम के सीएम हिमंत बिश्वा सरम महेशपुर के गाय बथान में भी आदिवासी परिवार से मिलकर पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली। बता दें कि कुछ दीन पहले जमीन विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच झड़प हो गया था। इस दौरान हिमंत बिश्वा सरमा ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी आदिवासी को न्याय नहीं मिल रहा है।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...