Reservation पर लालू को बोलने का नहीं है अधिकार, राहुल गांधी… दिलीप जायसवाल ने विपक्ष को लेकर…

पटना: बिहार में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई। बैठक में उप चुनाव समेत आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि विधानसभा उप चुनाव को लेकर विधानसभा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई है। चारों विधानसभा सीट को लेकर रणनीति तय की गई है। उप चुनाव को लेकर सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार का नाम तय हो गया है, जल्दी ही घोषणा कर दी जाएगी।

आरक्षण के मामले में तेजस्वी के बयान पर कि नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़ दें, पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि आरक्षण के मामले में उन्हें कुछ भी बोलने का अधिकार ही नहीं है। जब लालू जी सत्ता में थे तो वे बताएं कि किसे आरक्षण दिया। नीतीश के नेतृत्व में बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया और आज तेजस्वी नीतीश कुमार के काम पर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं। लालू यादव आरक्षण के नाम पर जाति को बांटते रहे हैं।

लालू परिवार को पिछड़े, अति पिछड़े या दलित महादलित से कोई मतलब नहीं है। 15 अगस्त के बाद तेजस्वी यादव के बिहार यात्रा पर निकलने के मामले में दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनके पास कोई काम ही नहीं है तो क्या करेंगे, घूमने निकल रहे हैं। तेजस्वी कहां छुपे हुए हैं उन्हें ढूंढने के लिए उनका ही लालटेन प्रयोग किया जाए। अब ये भी राहुल गांधी की तरह विदेश यात्रा पर जाने लगे हैं। तेजस्वी कहां जाते हैं उन्हें बताना चाहिए।

दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी के ईडी की कार्रवाई वाली बयान पर कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में कोई भी भ्रष्टाचार करने वाले नहीं बचेंगे। राहुल गाँधी हों या कोई और अगर गड़बड़ करेंगे तो नहीं बचेंगे। वहीं उन्होंने ऊर्जा विभाग के सीएमडी संजीव हंस पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि बिहार में कार्रवाई हो रही है और कोई भी गड़बड़ी करने वाले नहीं बचेंगे। संजीव हंस तो एक आईएएस हैं भ्रष्टाचार करने वाले कोई भी हों उनके ऊपर कार्रवाई हर हाल में होगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Nitish Kumar के नेतृत्व में उपचुनाव के लिए तैयार है भाजपा, सम्राट चौधरी ने राजद पर….

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Reservation Reservation Reservation Reservation

Reservation

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...