Advertisment

भागलपुर पहुंचे दिलीप जायसवाल, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जीत का दिया मंत्र

भागलपुर : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल आज भागलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत को लेकर रणनीति तैयार की। इस दौरान उन्होंने जीत के लिए संकल्प लेकर आगे बढ़ने का मंत्र दिया। जायसवाल भागलपुर सदर विधानसभा के प्रधान कार्यालय में भागलपुर विधानसभा प्रत्याशी रोहित पांडेय के साथ जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और क्षेत्र की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती तथा जनसंपर्क अभियान पर विचार-विमर्श किया।

DIARCH Group 22Scope News

हर कार्यकर्ता का समर्पण, मेहनत और जनता के प्रति जुड़ाव ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है – दिलीप जायसवाल

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि हर कार्यकर्ता का समर्पण, मेहनत और जनता के प्रति जुड़ाव ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की यह ऊर्जा और एकजुटता एनडीए को एक बार फिर ऐतिहासिक जीत की ओर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं का परिश्रम बिहार के विकास का नया अध्याय लिखेगा। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के अपार समर्थन के बल पर भाजपा प्रदेश में विकास, सुशासन और विश्वास की नीति को और सशक्त बनाएगी, यही हमारा संकल्प है।

जायसवाल नवगछिया जिला BJP कार्यालय में बिहपुर विधायक के साथ जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल नवगछिया जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बिहपुर विधायक शैलेंद्र कुमार के साथ जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए। इस दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, बूथ स्तरीय मजबूती एवं जनसंपर्क अभियानों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरे के क्रम में पूर्णिया जिले के बायसी विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल पहुंचे और यहां एनडीए प्रत्याशी विनोद यादव के साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की और जीत का संकल्प दोहराया।

Dilip Jaishwal 1 2 22Scope News

मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए दिलीप जायसवाल ने आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीतियों को साझा किया

इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसी जनसमर्थन और ऊर्जा के बल पर एनडीए एक बार फिर जनआशीर्वाद प्राप्त करेगा और सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए के लक्ष्य बिहार को विकसित बनाना है और जनता एनडीए के इस लक्ष्य के साथ है।

यह भी पढ़े : ऋतुराज सिन्हा ने कहा- झूठ बोलना, भ्रम फैलाना और भय के वातावरण का निर्माण करना महागठबंधन की कार्यप्रणाली…

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Reliance Scholarship...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27, मुंबई: हायर एजुकेशन (उच्च शिक्षा) ले रहे छात्रों के लिए रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो गए...

Manav Devi Inter College Freshers Welcome: नई दोस्ती, नए सपने… मानव...

Manav Devi Inter College Freshers Welcome: मानव देवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम आयोजित किया...

ONGC Foundation Day 2026: बोकारो में ONGC का 71वां स्थापना दिवस,...

ONGC Foundation Day 2026, बोकारो: ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के कार्यालय परिसर में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को महारत्न ओएनजीसी का 71वां स्थापना दिवस...