Nitish Kumar के नेतृत्व में उपचुनाव के लिए तैयार है भाजपा, सम्राट चौधरी ने राजद पर….

पटना: बिहार भाजपा विधानसभा उप चुनाव की तैयारी में जुट गई है। उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की गई। बैठक खत्म होने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमलोग चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। हमारा लक्ष्य है कि 2025 में एनडीए की सरकार बनाएंगे। हमलोग एक एक सीट पर उम्मीदवार और जीत को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। अभी भी हमलोग उप चुनाव के लिए तैयार हैं।

उप चुनाव की घोषणा होते ही हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उप चुनाव के मुहिम में जुट जायेंगे। बात करते हुए उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि केवल हल्ला करने से काम नहीं चलेगा। राजद के एक नेता को हिम्मत है तो वे बताएं कि उन्होंने किसी एक व्यक्ति को भी आरक्षण दिया हो। मैं लालू प्रसाद यादव को चैलेंज करता हूं कि वह बताएं कि उन्होंने किसे आरक्षण दिया है।

उन्होंने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का मालिक कौन है, पत्नी, बेटा या बेटी। राजद कोई संगठन नहीं है बल्कि वह व्यक्ति विशेष की पार्टी है। भाजपा कल भी आरक्षण के समर्थन में थी आज भी है। तेजस्वी यादव आज आरक्षण को लेकर हल्ला कर रहे हैं, वे अपने माता पिता से जाकर पूछें कि क्या किये हैं। वे लोग तो गरीबों से वोट भी लिए और काम गरीबों का नहीं बल्कि अपना किया।

भाजपा पहले भी नीतीश कुमार के साथ थी और अभी भी साथ है। आरक्षण के मामले में भी भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है। वहीं राहुल गांधी के एक्स पर पोस्ट कि ईडी मेरे यहां छापेमारी करेगी पर सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी इस देश में लूटने वाले सबसे बड़ी पार्टी के नेता हैं। देश में गरीबों को अगर उनका हक नहीं मिला तो उसके दोषी राहुल गांधी और कांग्रेस है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    देश में शुरू होगी नीली क्रांति, मंत्री Prem Kumar ने कहा…

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Nitish Kumar Nitish Kumar Nitish Kumar Nitish Kumar

Nitish Kumar

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...