उत्पाद विभाग के थाने में पड़ गई पुलिस की रेड, लगा जब्त शराब को बेचने का आरोप

सीवान : शराबबंदी को सफल बनाने के लिए बिहार सरकार तरह-तरह की नियम निकाल रही है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम भी पूरी रात शराब तस्करी और शराबियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शुक्रवार की दोपहर उत्पाद अधीक्षक सहित उत्पाद टीम के खिलाफ पड़े शराब तस्करी की जांच करने पटना से संयुक्त आयुक्त मद्य निषेध कृष्ण कुमार और विशेष अधीक्षक आदित्य कुमार सीवान पहुंचे। जहां अधीक्षक कार्यालय में शराब के संबंध में सभी कर्मियों से पूछताछ किया।

मद्य निषेध संयुक्त आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया किसी ने उत्पाद अधीक्षक सहित उत्पाद अधिकारियों पर अंग्रेजी और देशी शराब की तस्करी होने की शिकायत सरकार को की थी। जिसकी जांच करने विशेष अधीक्षक आदित्य कुमार के साथ सीवान पहुंचा हूं जहां परिवारवाद के संबंध में उत्पाद विभाग के सभी अधिकारियों से बारी-बारी से पूछताछ की गई। पूछताछ में किसने क्या बताया इसके आलोक में जांच की जा रही हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर यूपी और बिहार के बॉर्डर गुठनी के श्रीकलपुर चेकपोस्ट, मैरवा के धरनी छापर, स्याही पुल, दरौली और नौतन सहित सीमा पर स्थित सभी चेक पोस्ट की जांच की जाएगी। वही स्थानीय लोगो से भी पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वही संयुक्त आयुक्त द्वारा उत्पाद इंस्पेक्टर अंकेश कुमार के मौजूदगी में पदाधिकारियों से तकरीबन दो घंटे तक पूछताछ होती रही।

आयुक्त के आगमन पर पदाधिकारियों में मची रही हड़कंप

बताते चलें की शुक्रवार की दोपहर अचानक संयुक्त आयुक्त के सीवान पहुंचने की सूचना पर उत्पाद विभाग के सभी पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। सभी कर्मी यह जानने में जुट गए की आखिर अचानक संयुक्त आयुक्त पटना से सीवान किस लिए पहुंच गए। जिसके बाद सभी पदाधिकारियों से पूछताछ की गई। हालांकि इस दौरान उत्पाद अधीक्षक अविनाश कुमार मौजूद नहीं थे।

यदि मिली शिकायत को होगी कार्रवाई

उत्पाद विभाग के खिलाफ पड़े परिवाद में पदाधिकारियों से गहनता से पूछताछ के बाद संयुक्त आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा की सरकार द्वारा लागू की गई शराब बंदी पर सभी पदाधिकारी कार्य करें। यदि किसी भी पदाधिकारी या कर्मियों द्वारा लापरवाही की गई या किसी के खिलाफ शिकायत मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : जहरीली शराब पीने से सीवन में फिर तीन की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रवि कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Nagar Nigam Accident: धनबाद में नगर निगम के कचरा वाहन...

Dhanbad Nagar Nigam Accident: धैया ठाकुरकुल्ही निवासी 32 वर्षीय मिथलेश रजक की नगर निगम के कचरा वाहन की चपेट में आने के बाद इलाज...

Gumla Girls Subroto Cup: गुमला की बेटियों ने रचा इतिहास, सुब्रतो...

Gumla Girls Subroto Cup: दिल्ली के डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में गुमला की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 65वें सुब्रतो मुखर्जी...

Ranchi CBI Raid: रिश्वतखोरी के आरोप में 3 सरकारी अधिकारी गिरफ्तार,...

Ranchi CBI Raid: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रांची में कथित रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स...