BJP कार्यकर्ताओं ने मेयर, डिप्टी मेयर और पूर्व डिप्टी मेयर का पुतला फूंका

गया: गया के नगर विधायक और नगर निगम जनप्रतिनिधियों के बीच लड़ाई जारी है। एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी के बाद अब पुतला दहन का सिलसिला भी शुरू हुआ है। पुतला दहन भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा शाम को शहर के टावर चौक पर किया गया। भाजपाइयों ने नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर, पूर्व डिप्टी मेयर का पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरीय अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने किया।

मुकेश शर्मा ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने जब निगम के अंदर व्याप्त भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई तो निगम प्रतिनिधि बौखला गए। बौखलाहट में डिप्टी मेयर ने यहां तक कह दिया कि नगर विधायक जहां भी मिल जायेंगे, उसे लहरा दिया जाएगा। संवैधानिक व्यवस्था के तहत चुने हुए जन प्रतिनिधि द्वारा ऐसा कहा जाना उचित नहीं है।

ऐसा कहना कानून गलत है। यही नहीं निगम के वार्ड पार्षद भी मेयर डिप्टी मेयर और पूर्व डिप्टी मेयर के साथ राग अलाप रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि भाजपा के कार्यकर्ता मेयर, डिप्टी मेयर और पूर्व डिप्टी मेयर के पुतले दहन किए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेत्री डॉ वंदना ने कहा कि उनके विधायक आठ बार से नगर के विधायक हैं। बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री भी रहे हैं। वे किसी के बारे में गलत नहीं बोल सकते हैं।

वहीं पप्पू चंद्रवंशी ने कहा कि नगर विधायक को जलाने की बात कहने वाले लोग भ्र्ष्टाचार में डूबे हैं। उनके हर एक करतूत का जब नगर विधायक ने आवाज उठाई तो वे नगर विधायक को जिंदा जलाने की बात कह रहे हैं। यह गलत है। वहीं देवानन्द पासवान ने कहा कि नगर विधायक के खिलाफ आवाज उठाने वाले के खिलाफ आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर मुकेश चंद्रवंशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  गया के Rubber Dam में एक युवती ने लगाई छलांग, पीछे से कूदे दो अन्य युवक फिर…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Police Archery Competition 2026: रांची में 5 दिन तक चलेगा राष्ट्रीय...

Police Archery Competition 2026, रांची: झारखंड पुलिस को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 की मेजबानी की जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय स्तर की...

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...