दरभंगा पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के ACS, एम्स निर्माण पर कहा….

दरभंगा: स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत शनिवार को डीएमसीएच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एम्स निर्माण, नवनिर्मित सर्जरी बिल्डिंग तथा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इंडोर सेवा शुरू करने तथा नवनिर्मित सर्जरी बिल्डिंग में शेष बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश बीएमएसआईसीएल के अधिकारियों को दी।

मीडिया से बात करते हुए प्रत्यय अमृत ने कहा कि एम्स का निर्माण अपनी जगह पर है। लेकिन DMCH कैसे बेहतर से बेहतर बने, इसके लिए स्टीमेट के हिसाब से काम करना है। जिसको मैं खुद मॉनिटर कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि 2 माह के अंदर मैं खुद आऊंगा तब तक बचे हुए काम कंप्लीट हो जायेगा। जिसको लेकर निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर DMCH के प्राचार्य, अधीक्षक, चिकित्सक व कर्मी उपस्थित थे।

उन्होंने एम्स के सवाल पर कहा कि राज्य सरकार का जो कमिटमेंट है जमीन, पानी और सड़क। तीनो जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। इन तीनो पहलुओं पर बहुत सकारात्मक काम हो रहा है। उन्होंने कहा की भारत सरकार की चिट्ठी आ गई। राज्य सरकार के कमिटमेंट के हिसाब से हमलोग जमीन दे रहे है। करीब 70 प्रतिशत जमीन उपलब्ध भी है। उनको टेकओवर करना है। मेरी बात भारत सरकार के सचिव से बहुत ही सकारात्मक हुई है। इस साल के अंत होने से पहले ही वहां पर काम भी दिखेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BJP कार्यकर्ताओं ने मेयर, डिप्टी मेयर और पूर्व डिप्टी मेयर का पुतला फूंका

दरभंगा से वरुण कुमार की रिपोर्ट

ACS ACS ACS

ACS

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...

ड्रोन शो, आतिशबाजी और विशेष प्रदर्शनी… गुरु गोविंद सिंह जी के...

पटना: श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है।...