Commercial Advertisment

तेजस्वी की केंद्र पर तंज, कहा- देश में ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है BJP

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज पटना के किसी हनुमान मंदिर में जाकर माथा टेका और पूजा अर्चना की। तेजस्वी के साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव और बेटी के साथ मंदिर पहुंचे। साथ ही उन्होंने गरीब बच्चों को बैठाकर अपने हाथ से खाना भी खिलाया। इस दौरान तेजस्वी ने केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर जबरदस्त हमला किया। उन्होंने कहा कि बस वोट को लेकर जो केंद्र सरकार ने अध्यादेश या कानून लाया है निश्चित तौर पर यह देश में ध्रुवीकरण बांटने की राजनीति है। देखा जाए तो केंद्र सरकार को इसके अलावा कोई काम नहीं है। वह सिर्फ और सिर्फ इसी पर राजनीति रोटी सेंकना चाहती है।

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम पर जो बयान दिया गया है। निश्चित तौर पर इस तरह से नहीं होना चाहिए और कौन क्या बोलता है, इससे क्या फर्क पड़ता है। तेजस्वी ने जमकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि अभी तक 9वीं अनुसूची में आरक्षण को क्यों नहीं डाला गया। सीएम नीतीश कुमार ने तो वादा किया था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे क्यों नहीं दिलवाया गया।

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने कहा- 15 अगस्त के बाद जनता के बीच जाएंगे, OBC आरक्षण का उठाया मुद्दा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

Isha Ambani Reliance Retail: ईशा अंबानी ने बताया रिलायंस रिटेल का...

Isha Ambani Reliance Retail: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा एम. अंबानी ने कहा है कि कंपनी के स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...

Mukesh Ambani Jio IPO: मुकेश अंबानी ने जियो की रिकॉर्ड लिस्टिंग...

Mukesh Ambani Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश डी. अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की रिकॉर्डतोड़ आईपीओ लिस्टिंग को कंपनी की...

Sardar Patel Jayanti: गिरिडीह में BJP का यूनिटी मार्च, बाबूलाल मरांडी...

 सरदार पटेल जयंती पर गिरिडीह में भाजपा ने यूनिटी मार्च निकाला। बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महापुरुषों के सम्मान का मुद्दा...